गोरखपुर: आजाद चौक पर बिजली के तार में शार्ट सर्किट से लगी आग, चौकी इंचार्ज की पहल से बड़ा हादसा टला
आजाद चौक पर आज 3 बजे उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब बिजली के तारों में धू धू करके आग जलने लगी। सभी तमाशबीन बनकर मौके पर खड़े देख रहे थे, तभी आजाद चौक चौकी इंचार्ज अमित चौधरी ने जान पर खेल कर फायर रेजिडेंट सिलेंडर के साथ आग पर काबू पाया हालांकि आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। चौकी इंचार्ज की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।