झांसी: आजादपुरा के दंपति ने थाने में जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर पीटने का आरोप लगाया
Jhansi, Jhansi | Mar 25, 2025 आजादपुर की रहने वाली रश्मि पत्नी अनिल अहिरवार ने मंगलवार को प्रेमनगर थाने में शिकायती पत्र देकर अवगत कराया की उसके पति अनिल ने गढ़िया गांव में किसानों की जमीन को खरीदा था। जिसमें कुछ हिस्सों की जमीन पर विपक्षियों द्वारा गैंग बनाकर प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था। उक्त भूमि के आपसी समझौते को लेकर एक बैठक की गई थी। तभी विपक्षियों ने पति को अपमानित किया।