झांसी: क्षत्रिय समाज ने झांसी के इलाईट चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन का पुतला फूंका
Jhansi, Jhansi | Mar 25, 2025 झांसी में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, महाराणा प्रताप युवा बल एवं करणी सेना द्वारा राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राज्यसभा में राणा सांगा को अपमानित करते हुए गद्दार बोले जाने के विरोध में झांसी की ईलाइट चौराहे पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सांसद रामजी लाल सुमन का पुतला मंगलवार को इलाइट चौराहे पर दहन किया।