झांसी: झांसी में दलित छात्रों को परीक्षा से रोका, LLB स्टूडेंट का दूसरे दिन भी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में हंगामा
Jhansi, Jhansi | Mar 25, 2025 झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में LLB की पढ़ाई कर रहे दलित छात्रों को परीक्षा देने से रोकने पर हंगामा हो गया। उन्होंने विश्वविद्यालय के गेट पर ताला डाल दिया। प्रबंधन ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए। उनका कहना था कि HOD ने उन्हें परीक्षा नहीं देने दी। आरोप लगाया कि वह दलित छात्रों से भेदभाव कर रहे हैं।।