झांसी: झांसी स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल ने फीस घटाई, सरकार के 8 साल पूरे होने पर लिया फैसला, 25 मार्च से लगेगा हैल्थ कैंप
Jhansi, Jhansi | Mar 25, 2025 झांसी के स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल ने भाजपा की योगी सरकार के कार्यकाल के 8 साल पूरे होने पर सुविधा में इज़ाफ़ा किया है। साथ ही इस मौके पर तीन दिन का कैंप भी आयोजित किया जा रहा है। कैंप में मरीजों को मुफ्त में कई महत्वपूर्ण जांच कराने की सुविधा दी जा रही है। वहीं, ओपीडी फीस में भी भारी कटौती की गई है।