कासगंज: कासगंज में रेलवे के प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर ने दुर्घटना राहत ट्रेन और चिकित्सा यान का किया निरीक्षण
कासगंज पहुंचे पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर नरेश कुमार ने कासगंज स्थित दुर्घटना राहत ट्रेन और राहत चिकित्सा यान और रोलिंग स्टॉक डिपो का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान, नरेन्द्र कुमार ने उपकरणों की उपलब्धता, रख-रखाव प्रणाली, कार्यप्रणाली और तत्परता के सूक्ष्म पहलुओं की बारीकी से समीक्षा की।