महोबा: पतीबरा में महिला ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाया, परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे
Mahoba, Mahoba | Apr 12, 2026 27 वर्षीय अंजना ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहाँ इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। डॉक्टरों के अनुसार समय पर इलाज मिलने से महिला की स्थिति अब स्थिर है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है और परिजन कुछ भी बताने से बच रहे है।