Public App Logo
Jansamasya
Cwg
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
No video available

#patnasahib #patna #cmo bihar #meyorpatna @healthpatna

Patna Rural, Patna | Mar 6, 2024

MORE NEWS

आज दिनांक 17.07.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में माय भारत जिला सलाहकार समिति (District Advisory Committee-DAC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, उन्हें राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने तथा 'माय भारत' कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई। 

बैठक में जिला युवा अधिकारी, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन कार्यालय के प्रतिनिधि, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, लीड बैंक प्रबंधक, कौशल विकास विभाग, एनसीसी, भारत स्काउट एंड गाइड्स, डीआरडीए, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी तथा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। 

बैठक के दौरान 'माय भारत' कार्यक्रम के उद्देश्य, युवाओं के सर्वांगीण विकास, राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी तथा स्वयंसेवी एवं कौशल विकास से संबंधित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही 'माय भारत' पोर्टल की कार्यप्रणाली एवं इसके माध्यम से युवाओं को उपलब्ध विभिन्न अवसरों से समिति के सदस्यों को अवगत कराया गया। 

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले के अधिक से अधिक युवाओं को 'माय भारत' पोर्टल से जोड़ने के लिए सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के माध्यम से विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी शिक्षण संस्थान सक्रिय भूमिका निभाएं। 

बैठक में नशा मुक्त भारत अभियान के प्रभावी संचालन पर भी चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, रोहतास जिले में 'माय भारत' कार्यालय के सुचारु संचालन के लिए सरकारी भवन अथवा कार्यालय स्थल उपलब्ध कराने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित हो सके। 

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों की शीघ्र बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रत्येक विद्यालय, महाविद्यालय एवं संबंधित विभाग में माय भारत एम्बेसडर' अथवा नोडल पदाधिकारी नामित करने का निर्णय लिया गया, जो अपने-अपने संस्थानों में युवाओं का पोर्टल पर पंजीकरण कराने एवं कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी निभाएंगे। 

जिला पदाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सभी शैक्षणिक संस्थानों में नियमित रूप से जागरूकता गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही राज्य स्तर पर 'माय भारत' जिला कार्यालय की स्थापना के लिए आवश्यक सरकारी भवन अथवा कार्यालय स्थल उपलब्ध कराने के संबंध में युवा विभाग, बिहार सरकार को आवश्यक प्रस्ताव भेजने का भी निर्णय लिया गया। 

जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों एवं समिति के सदस्यों से समन्वित प्रयास करते हुए जिले के अधिकाधिक युवाओं को 'माय भारत' अभियान से जोड़ने तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा एवं कौशल विकास से संबंधित गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने कहा।

#IPRD
#MYBharat 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

आज दिनांक 17.07.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में माय भारत जिला सलाहकार समिति (District Advisory Committee-DAC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने, उन्हें राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने तथा 'माय भारत' कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में जिला युवा अधिकारी, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन कार्यालय के प्रतिनिधि, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, लीड बैंक प्रबंधक, कौशल विकास विभाग, एनसीसी, भारत स्काउट एंड गाइड्स, डीआरडीए, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी तथा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान 'माय भारत' कार्यक्रम के उद्देश्य, युवाओं के सर्वांगीण विकास, राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी तथा स्वयंसेवी एवं कौशल विकास से संबंधित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही 'माय भारत' पोर्टल की कार्यप्रणाली एवं इसके माध्यम से युवाओं को उपलब्ध विभिन्न अवसरों से समिति के सदस्यों को अवगत कराया गया। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले के अधिक से अधिक युवाओं को 'माय भारत' पोर्टल से जोड़ने के लिए सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के माध्यम से विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी शिक्षण संस्थान सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक में नशा मुक्त भारत अभियान के प्रभावी संचालन पर भी चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, रोहतास जिले में 'माय भारत' कार्यालय के सुचारु संचालन के लिए सरकारी भवन अथवा कार्यालय स्थल उपलब्ध कराने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित हो सके। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों की शीघ्र बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रत्येक विद्यालय, महाविद्यालय एवं संबंधित विभाग में माय भारत एम्बेसडर' अथवा नोडल पदाधिकारी नामित करने का निर्णय लिया गया, जो अपने-अपने संस्थानों में युवाओं का पोर्टल पर पंजीकरण कराने एवं कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी निभाएंगे। जिला पदाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सभी शैक्षणिक संस्थानों में नियमित रूप से जागरूकता गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही राज्य स्तर पर 'माय भारत' जिला कार्यालय की स्थापना के लिए आवश्यक सरकारी भवन अथवा कार्यालय स्थल उपलब्ध कराने के संबंध में युवा विभाग, बिहार सरकार को आवश्यक प्रस्ताव भेजने का भी निर्णय लिया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों एवं समिति के सदस्यों से समन्वित प्रयास करते हुए जिले के अधिकाधिक युवाओं को 'माय भारत' अभियान से जोड़ने तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा एवं कौशल विकास से संबंधित गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने कहा। #IPRD #MYBharat Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Jul 17, 2026

आज दिनांक 17.07.2026 को मुख्य सचिव, बिहार सरकार एवं पुलिस महानिदेशक की संयुक्त अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से साइबर अपराध एवं डिजिटल अरेस्ट जैसे बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के सभी जिलों के जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए आधुनिक तकनीक एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने निर्देश दिया कि Samanvay Portal, National Cyber Crime Reporting Portal (NCRP), Pratibimb Portal तथा CIAR Portal पर साइबर अपराध से संबंधित सूचनाओं एवं मामलों की डेटा अपलोडिंग, लाइव ट्रैकिंग, त्वरित समन्वय तथा समयबद्ध अनुपालन में और तेजी लाई जाए, ताकि साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में यह भी कहा गया कि साइबर अपराधियों के बदलते तौर-तरीकों को देखते हुए सभी जिलों को तकनीकी रूप से अधिक सक्षम एवं सतर्क रहना होगा। विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर साइबर अपराधों की जांच, अपराधियों की पहचान तथा उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

रोहतास समाहरणालय से जिला पदाधिकारी श्री दीपक कुमार मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक श्री रौशन कुमार ने बैठक में भाग लिया। बैठक के दौरान दोनों अधिकारियों ने जिले में साइबर अपराध नियंत्रण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की तथा राज्य सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक, ओटीपी, बैंकिंग जानकारी अथवा तथाकथित डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर धोखाधड़ी के प्रयासों से सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित पुलिस अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 एवं NCRP पोर्टल पर दर्ज कराएं। साइबर अपराधों की रोकथाम में जनसहभागिता एवं जागरूकता को सबसे प्रभावी माध्यम बताया गया।

#IPRD
#CyberCrime
#PublicService 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Bihar Police

आज दिनांक 17.07.2026 को मुख्य सचिव, बिहार सरकार एवं पुलिस महानिदेशक की संयुक्त अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से साइबर अपराध एवं डिजिटल अरेस्ट जैसे बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के सभी जिलों के जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए आधुनिक तकनीक एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने निर्देश दिया कि Samanvay Portal, National Cyber Crime Reporting Portal (NCRP), Pratibimb Portal तथा CIAR Portal पर साइबर अपराध से संबंधित सूचनाओं एवं मामलों की डेटा अपलोडिंग, लाइव ट्रैकिंग, त्वरित समन्वय तथा समयबद्ध अनुपालन में और तेजी लाई जाए, ताकि साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। बैठक में यह भी कहा गया कि साइबर अपराधियों के बदलते तौर-तरीकों को देखते हुए सभी जिलों को तकनीकी रूप से अधिक सक्षम एवं सतर्क रहना होगा। विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर साइबर अपराधों की जांच, अपराधियों की पहचान तथा उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। रोहतास समाहरणालय से जिला पदाधिकारी श्री दीपक कुमार मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक श्री रौशन कुमार ने बैठक में भाग लिया। बैठक के दौरान दोनों अधिकारियों ने जिले में साइबर अपराध नियंत्रण की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की तथा राज्य सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक, ओटीपी, बैंकिंग जानकारी अथवा तथाकथित डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर धोखाधड़ी के प्रयासों से सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित पुलिस अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 एवं NCRP पोर्टल पर दर्ज कराएं। साइबर अपराधों की रोकथाम में जनसहभागिता एवं जागरूकता को सबसे प्रभावी माध्यम बताया गया। #IPRD #CyberCrime #PublicService Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Police

Patna, Bihar | Jul 17, 2026