कौन है बब्बू उस्ताद, जिसके लिए उनका गांव, परिवार और समाज उठ खड़ा हुआ, पहाड़ी समाज की एकता और भाईचारे ने भी पेश की मिसाल, बस मालिक, बस यूनियन ने भी दिया साथ
======
आंज भोज क्षेत्र के गांव आगरों के धनवीर पुंडीर उर्फ बब्बू दो दशक से अधिक समय बस चलाते है। आंज भोज क्षेत्र में किसी को सामान बस में लाना हो ले जाना हो, गांव से दूध , लस्सी और कोई भी सामान हमेशा सेवा के लिए तैयार रहते है
====
पांवटा साहिब - डाकपत्थर मार्ग पर हरीपुर गांव के समीप चालक द्वारा हॉर्न बजाने पर तीन लोगों ने किया जानलेवा हमला
=====
मामला दर्ज , तीनों आरोपी अख़्तर अली, दिलशाद और खान, निवासी हरिपुर पांवटा गिरफ्तार, पहाड़ी समुदाय ने पहले सड़क जाम की फिर थाने का किया घेराव
=====
पांवटा साहिब : पांवटा साहिब - डाकपत्थर मार्ग पर हरीपुर मोड़ पर आज आंज भोज क्षेत्र के गांव आगरों निवासी निजी बस चालक धनवीर के साथ तीन लोगों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में चालक के सिर पर गंभीर चोट आई हैं। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। ये क्षेत्र पुरूवाला थाना क्षेत्र में आता हैं तो पुलिस दो जवान मौके पर पहुंचे। लेकिन इस बीच ये खबर चालक के गांव आगरों के परिजनों और ग्रामीणों तक पहुंची तो लोग मौके पर जमा हो गए। इस बीच पांवटा साहिब में पहाड़ी समुदाय और संगठन के भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए है। और सड़क जाम कर दी। लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। लोगों ने डीएसपी को मौके पर बुलाने की मांग की।
इसके बाद डीएसपी मौके पर पहुंचे। लेकिन भीड़ आरोपियों को सौंपने की मांग कर रहे थे। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया। और डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने कहा कि गिरफ्तारी हो चुकी है।
इसके बाद परिजनों ने दिखाने को कहा तो आरोपियों को परिजनों को दिखाने के बाद जाम खोल दिया गया।
लेकिन फिर समुदाय के लोग लोग थाने पहुंचे। क्योंकि पूरे पहाड़ी समुदाय के लिए आरोपियों ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। तो लोग आरोपियों से पूरे समाज से माफी की मांग के लिए थाने पहुंचे।
डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने कहा कि तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए है। इसके खिलाफ मामला दर्ज है कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
बॉक्स
दून पहाड़ी संगठन के अध्यक्ष नारायण सिंह बिरसांटा, देवभूमि दून पहाड़ी संगठन के अध्यक्ष जगदीश तोमर और श्री पांवटा साहिब विकास मंच के अध्यक्ष ज्ञान सिंह चौहान ने कहा कि पुलिस को इस मामले में कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। नहीं तो भविष्य में ये मामला विशेष समुदाय और पहाड़ी समुदाय का हो जाएगा। फिर पुलिस को हालत संभालने मुश्किल हो जाएंगे। इस तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्योंकि आरोपी पहले भी कई लोगों से मारपीट कर चुके है। निजी बस ऑपरेटर यूनियन ने भी इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।
Ronhat, Sirmaur | Oct 21, 2026