अशोक नगर: आरोन रोड पर पेट्रोल पंप के पास बाइक फिसलने से 30 वर्षीय युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर आरोन रोड़ पैट्रोल के पास बाइक फिसलने से एक युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय शंकरपुर मगरदा निवासी राधे पुत्र टपूरा आदिवासी उम्र 30 वर्ष रविवार को शाम 6 बजे मोहरी गांव से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान पैट्रोल पंप के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे वह घायल हो गया। युवक को परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय पहुंचाया।