बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा, गूगल मैप लगाकर निकली कार अनियंत्रित होकर नहर में पलटी, तीन लोग घायल
थाना इज्जत नगर क्षेत्र में हुआ बड़ा हादसा, गूगल मैप लगाकर निकली कार अनियंत्रित होकर नहर में पलटी,तीन लोग हुए घायल। कार सवार सेटेलाइट से अपने दोस्त को छोड़कर पीलीभीत जाने के लिए गूगल मैप लगाकर निकले थे। उसी दौरान इज्जत नगर के कलापुर गांव के पास कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। पुलिस कर रही जांच पड़ताल।