बरेली: नकटिया की रहने वाली महिला ने युवक पर लगाया आरोप, कहा- पति से तलाक कराकर निकाह का झांसा देकर किया दुष्कर्म
कैंट थाना क्षेत्र के नरकटिया की रहने वाली महिला ने युवक पर पति से तलाक कराकर निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत उसने थाना पुलिस से की लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आईजी रेंज बरेली में मामले में थाना पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।