हरलाखी: उमगांव से हरलाखी पुलिस ने 930 बोतल शराब व बाइक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
हरलाखी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 930 बोतल नेपाली शराब व बाइक के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान उमगांव निवासी राकेश यादव के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि धंधेबाज अपने पुआल की टाल में शराब छुपाकर रखा हुआ था। पीएसआई प्रीति कुमारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई।