पटना ग्रामीण: पटना: एक व्यक्ति की हत्या के मामले में शूटर समेत चार अभियुक्त गिरफ्तार, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई जानकारी
22 जनवरी को धनरूआ थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या हुई थी। इस मामले को लेकर एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने पटना में शुक्रवार दोपहर 3:38 पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी है कि इस मामले में 29 जनवरी को तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था जबकि 12 फरवरी को इस घटना में संलिप्त एक शूटर को गिरफ्तार किया गया है।