पटना ग्रामीण: बिहार विधानसभा परिसर में गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने इस्तीफे के सवाल पर कहा, अब 'भगना मामा' की हत्या कर रहा है
बीते दिनों पहले पटना सिटी में एक युवक ने अपने मामा की चाकू से गोद कर हत्या कर दी थी। वहीं विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने बिहार में लगातार बढ़ रहे अपराध पर सम्राट चौधरी से इस्तीफा की मांग की थी। इसे लेकर शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अब भगना मामा की हत्या कर रहा है तो इसका क्या जवाब है।