पटना ग्रामीण: पटना: एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ₹1500 के लिए नाबालिग की हत्या का खुलासा किया
लहसुना थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग का शव बरामद किया गया था, इस मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है। शुक्रवार दोपहर 3:15 पर मामले की जानकारी एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने दी है।