जगदलपुर: वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील की
मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिससे शासन को जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा से नागरिक आसानी से घर बैठे अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं, जिससे समय की बचत के साथ प्रक्रिया भी सरल और पारदर्शी बनती है।