धौलपुर: भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ 2 तस्करों को किया गया गिरफ्तार
धौलपुर शहर की सदर थाना पुलिस ने डीएसटी टीम के साथ अवैध हथियारों के खिलाफ बडी कार्यवाही करते हुए दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। हथियार तस्करों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल 32 बोर दो मैगजीन, एक पोना, एक कट्टा 315 बोर, एक एयरगन व 54 जिन्दा कारतूस व 3 खाली कारतूसों सहित एक मोटरसाईकिल को जब्त किया गया है।