सागर नगर: कलेक्टर ने स्मार्ट सिटी के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया, दिए निर्देश
कलेक्टर एवं सह अध्यक्ष सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड संदीप जी आर ने गुरुवार को स्मार्ट सिटी के इंटिग्रेटेड कमांड एंड कण्ट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा शहर के यातायात को सुव्यवस्थित व और बेहतर बनाने के लिए यातायात पुलिस और आईसीसीसी की टीम समन्वय बनाकर कार्य करे। ई चालान के संबंध में स्मार्ट सिटी कार्यालय आए वाहन चालकों से भी बात कर जानकारी ली।