सागर नगर: मोतीनगर थाना क्षेत्र में युवक पर कटर से हमला करने वाले नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
मोतीनगर में आने वाले काकागंज वार्ड में नाबालिग सहित तीन आरोपियों ने एक युवक के साथ मारपीट करते हुए कटर और चाकू मार दिए थे। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी रिपोर्ट घायल युवक ने थाना में की थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले के आरोपियों को को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।