सागर नगर: सागर में गुरुवार को होगा होलिका दहन, रात 10:45 के बाद है शुभ मुहूर्त
शहर के महाकाली मंदिर के पुजारी पंडित संजय अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया होलिका दहन के लिए पूर्णिमा तिथि का होना आवश्यक है। पूर्णिमाआज सुबह 11:00 से आई है जो अगले दिन सुबह 11:00 तक रहेगी लेकिन भद्रा होने की वजह से भद्रा समाप्ति पर ही होली का दहन करना शुभ रहेगा और आज रात्रि 10:45 के बाद होलिका दहन करना शुभ रहेगा।