सागर नगर: कोतवाली थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की मौत, चोटों के कारण हुई मौत
तीन दिन पहले अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।जिसे इलाज के लिए पहले राय अस्पताल में भर्ती किया गया।जहां उसकी हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे रैफर कर दिया था।जिसके बाद घायल के परिजन उसे बीएमसी लेकर पहुंचे।जहां इलाज के दौरान उसकी बुधवार की सुबह मौत हो गई।जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस बीएमसी पहुंची और शव की पंचनामा कार्यवाही की ।