अशोक नगर: युवक-युवती के शव मिलने के मामले में SIT गठित, सभी पहलुओं से होगी जांच
अशोकनगर में युवक-युवती के शव मिलने की सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। गुरुवार दोपहर 3 बजे पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी विवेक शर्मा के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जाएगी और तथ्य सामने आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।