कोटपूतली: दातिल में बनोरे में खूनी संघर्ष, दूल्हे सहित तीन लोग घायल
Kotputli, Alwar | Apr 21, 2026
कोटपूतली क्षेत्र के ग्राम दातिल में देर रात बनोरे की रस्म के दौरान दो गुटों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। घोड़ी पर सवार दूल्हे सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से यादराम (53) की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर किया।