गुण्डरदेही: फेडरेशन ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी, गुण्डरदेही को सूचना दी, 15 जुलाई 2026 को रायपुर के तूता मैदान में धरना-प्रदर्शन होगा
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ने 6 जुलाई को शिक्षा सचिव के साथ हुई वार्ता विफल होने के बाद आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। फेडरेशन ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी, गुण्डरदेही को अग्रिम सूचना देते हुए बताया कि 15 जुलाई 2026 को रायपुर के तूता मैदान में आयोजित प्रांतीय एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन में जिले के शिक्षक शामिल होंगे।फेडरेशन ने वेतन विसंगति दूर करने, क्रमोन्नति वेतनमान, पदोन्नति में वरिष्ठता, सेवा सुरक्षा, संगठन ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आगे विधानसभा घेराव एवं अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा।