बहराइच: काटकुईयां में घर से खेत जा रही महिला पानी में डूबी, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती
सोमवार को घर से खेत खाना लेकर जा रहे महिला उस वक्त हादसे का शिकार हो गई जब रास्ते मे अचानक उसका पर फिसला और वह पानी में गिरकर डूबने लगी इसके बाद उसे स्थानीय लोगों ने किसी तरह पानी से निकाला और इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर उसका उपचार शुरू कर दिया है घटना श्रावस्ती जिले के काटकुइयां गांव का है