राजपुर विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सख्त हो गया है। सभी सीमावर्ती इलाकों पर मजिस्ट्रेट पुलिस पदाधिकारी की मौजूदगी में गहन जांच पड़ताल की जा रही है। उड़न दस्ता दल पूरी तरह से सख्त है। मजिस्ट्रेट सह राजस्व पदाधिकारी रूपा कुमारी एवं थानाध्यक्ष निवास कुमार के नेतृत्व में इन दिनों लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है