भवानीपुर: दूसरी बार शराब तस्करी में धराए जवाहर झा, पुलिस ने अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार
भवानीपुर :- भवानीपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शराब तस्कर को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के लाठी पंचायत अंतर्गत रायपुरा गांव निवासी जवाहर झा के रूप में हुई है।