अशोक नगर: बमनाई गांव के पास बाइक फिसलने से युवक घायल जिला अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर जिले में बमनाई गांव के पास वीर सिंह पुत्र मोहर सिंह आदिवासी (26 वर्ष) निवासी सागर चक्क बुधवार सुबह 8 बजे बाइक से अशोकनगर आ रहा था। इसी दौरान बमनाई के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया जिसके चेहरे में चोटें आई है हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल अशोकनगर लाया गया