खंडवा: ज़िला बदर होने के बावजूद घर में मिला बदमाश, पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार
खंडवा में जिला बदर का उल्लंघन करने वाले आरोपी को मोघट रोड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में शहर में गुंडा बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना प्रभारी धीरेश धारवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम बदमाशों की चेकिंग कर रही थी।