इंदौर: अनपढ़ शख़्स के दस्तावेजों पर खुला बैंक खाता, कई संदिग्ध ट्रांजेक्शन हुए ट्रेस; MG रोड पुलिस ने शुरू की जांच
Indore, Indore | Feb 11, 2025 इंदौर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक अनपढ़ व्यक्ति के दस्तावेजों का दुरुपयोग करके उसका बैंक खाता खुलवाया गया। इस खाते का इस्तेमाल 100 से ज्यादा लोगों ने विभिन्न ट्रांजैक्शनों के लिए किया। मामला सामने आने के बाद एमजी रोड पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस खाते में बड़ी संख्या में ट्रांजैक्शन्स हुए हैं, जिनमें विभिन्न लोगों का पैसा आया गया है।