इंदौर: नेहरू नगर में कर्ज के बोझ में दबे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच शुरू
Indore, Indore | Feb 11, 2025 इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में रहने वाले योगेश पाटीदार नामक एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक एमवाय अस्पताल में हाउसकीपिंग सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। जिसपर काफी कर्ज हो गया था, जिसके कारण वह परेशान रहता था। जिसने आज सुबह अपने घर में फांसी लगाकर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली।