इंदौर: मुफ्त टमाटर ना देने पर किसान पर चाकू से हमला, राजेंद्र नगर पुलिस ने आरोपी हम्माल को गिरफ्तार किया, चोइथराम मंडी की घटना
Indore, Indore | Feb 11, 2025 इंदौर से राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की चोइथराम मंडी में आरोपी हम्माल भंडारे के लिए मुफ्त में टमाटर मांगने कटनी के किसान संतोष सोनी के पास पहुंचा था। और उससे दो कैरेट टमाटर की मांग की गई। लेकिन जब किसान ने आरोपी को मुफ्त में इतने टमाटर देने से मना कर दिया। तब आक्रोश में आकर हम्माल ने किसान के साथ मारपीट की और उसे चाकू मार कर घायल कर मौके से फरार हो गया था।