गुना नगर: वार्ड 11: जनगणना विवाद ने लिया नया मोड़, रिश्तेदारों में संपत्ति को लेकर हुआ विवाद! दूसरा पक्ष भी आया सामने
गुना में महिला जनगणनाकर्मी से मारपीट के मामले में अब आरोपी पक्ष ने नया दावा किया है। उनका कहना है कि विवाद जनगणना कार्य को लेकर नहीं, बल्कि पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुआ था। आरोपी पक्ष के अनुसार बहस के दौरान खींचातानी हुई, लेकिन किसी प्रकार की मारपीट नहीं की गई। मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को अपनी-अपनी शिकायत दी है।