लोहरदगा: भारत की जनगणना 2027: 1 मई से शुरू, दो चरणों में होगी, उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने दी जानकारी
लोहरदगा में भारत की जनगणना- 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे नए समाहरणालय सभागार में उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत की जनगणना अपनी समृद्ध परंपरा के कारण विश्व की सर्वश्रेष्ठ जनगणनाओं में शामिल है और यह दुनिया के सबसे बड़े प्रशासनिक कार्यों में से एक है।