डेराबस्सी में सजी ‘एक संगीतमयी ये शाम मस्तानी’, पुराने गीतों पर झूमे लोग
डेराबस्सी: जीबीपी-2 रोसवुड एस्टेट, डेराबस्सी में ‘एक संगीतमयी ये शाम मस्तानी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संगीतमयी शाम में लोगों ने पुराने सदाबहार हिंदी गीतों का भरपूर आनंद लिया और संगीत की मधुर धुनों में देर तक आनंदित होते रहे।
कार्यक्रम का आयोजन प्रेम सागर वर्मा एवं सचिन सिक्का सनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस डेलीगेट एवं स्पोक्सपर्सन अमित बावा, कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी मोहाली परवीन मखीजा तथा असेंबली प्रधान महिला मोर्चा डेराबस्सी किरण मखीजा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद कलाकारों ने पुराने लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए, जिन्हें सुनकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने खूब आनंद लिया।
इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक एवं संगीतमयी कार्यक्रम लोगों को आपस में जोड़ने के साथ-साथ पुरानी यादों को भी ताजा करते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने मुख्य अतिथियों, कलाकारों एवं सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
(रिपोर्ट राकेश गांधी)