सदर: शिवपुर पुलिस ने मंदिर से घंटा चोरी का खुलासा किया, आरोपी को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Jun 25, 2026 वाराणसी के शिवपुर थाना पुलिस ने मंदिर से घंटा चोरी के मामले का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त मुकेश गिरी (निवासी कैथी, चौबेपुर) को 24 जून 2026 को मंदिर उन्दी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी किया गया पीली धातु का घंटा और कुछ नगद बरामद हुआ है।