कानपुर: सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, गैंगस्टर एक्ट मामले में ट्रायल की मांग को किया खारिज
सीसामऊ विधानसभा सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से झटका लगा है। गैंगस्टर एक्ट मामले में ट्रायल कोर्ट में चल रही कार्यवाही को रद्द करने की मांग को लेकर दाखिल उनकी याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। वहीं उनकी विधायक पत्नी नसीम सोलंकी ने शनिवार 12:30 बजे कहा की सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे।