लखीसराय: डीएम कार्यालय कक्ष में सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विधि व्यवस्था की ली जानकारी
शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से सुवे के सभी DM एवं SP के साथ विधि व्यवस्था को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जायजा लिया. इस दौरान लखीसराय से समाहरणालय स्थित डीएम कार्यालय कक्ष में DM रजनीकांत एवं SP पंकज कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सीएम ने जिले के विधि व्यवस्था की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए.