लखीसराय: कजरा पुलिस ने शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद भेजा जेल
जिले के कजरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार शराब कारोबारी को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल जांच हेतु सदर अस्पताल लखीसराय लाया गया। कजरा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत सहमालपुर गांव के रहनेवाले प्रकाश चौधरी के पुत्र आकाश कुमार को सहमालपुर गांव के समीप से 30 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर थाने में मामला दर्ज कर सदर अस्पताल मेडिकल जांच बाद उसे जेल भेजा गया है।