फारबिसगंज: फारबिसगंज कस्टम ने दो ट्रक सहित ₹2 करोड़ 75 लाख का सुपारी किया ज़ब्त
कार्यालय सहायक आयुक्त सीमा शुल्क निवारण प्रमंडल फारबिसगंज के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को फारबिसगंज - अररिया मुख्य मार्ग एनएच 27 के हरियाबाड़ा टोल प्लाजा के समीप छापेमारी कर 02 ट्रक सहित ट्रक पर लोड 02 करोड़ 74 लाख 30 हजार रुपया का सुपारी को जब्त किया है.