मनोहरथाना: लाडपुरिया में प्रशासन ने शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया
क्षेत्र के लाडपुरिया पटवार मंडल खेरखेड़ा में खसरा संख्या 140 व 141 किस्म गैर मुमकिन रास्ता पर किए जा रहे अतिक्रमण को उपखंड अधिकारी पुष्कर मित्तल के निर्देशानुसार तहसीलदार माधोलाल बैरवा के आदेशानुसार हटाने की कार्यवाही की गई। राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जेसीबी मशीन चलाकर अतिक्रमण हटाया गया व शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।