दरभंगा: दरभंगा में आगामी जनगणना को लेकर बैठक, डीएम कौशल कुमार ने अधिकारियों को दिए निर्देश
दरभंगा समाहरणालय स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना कार्य को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जनगणना कार्य को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने का निर्देश दिय