अरवल: समाहरणालय सभागार में डीएम अमृषा बैंस ने की राजस्व कार्यों की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश
Arwal, Arwal | Jul 11, 2026 समाहरणालय में शनिवार को जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में दाखिल-खारिज, जमाबंदी परिमार्जन, ऑनलाइन जमाबंदी, भूमि मापी, भू-विवाद, अतिक्रमण हटाने, सरकारी भूमि की सुरक्षा, राजस्व वसूली तथा लोक शिकायतों की समीक्षा की गई।