लातेहार: खेत बचाओ अभियान के तहत एक दिवसीय कृषि गोष्ठी का आयोजन गुरुवार की सुबह 11 बजे प्रखंड कार्यालय लातेहार के सभागार में हुआ।
इस मौके पर उपस्थित प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी सह अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अनिमा लकड़ा ने सभागार में उपस्थित महिला एवं पुरुष कृषकों को जैविक तरल खाद्य का निर्माण कर खेतों में इस्तेमाल करने सहित जैविक खेती के सिद्धांत पर खेती करने की सलाह को दिया। इस मौके पर लातेहार के कई महिला एवं पुरुष कृषक उपस्थित थे।