किस्को: उपायुक्त ने औद्योगिक सिलाई केंद्र विस्ता का निरीक्षण किया, आय बढ़ाने के लिए केंद्र विस्तार का निर्देश दिया
लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने बुधवार शाम करीब 5 बजे किस्को प्रखंड स्थित सक्षम महिला उत्पादक समूह द्वारा संचालित औद्योगिक सिलाई केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में चल रहे कार्यों का जायजा लिया तथा महिला समूह द्वारा तैयार किए जा रहे स्कूली पोशाक निर्माण की प्रक्रिया को देखा। उपायुक्त ने वहां कार्यरत महिलाओं से संवाद कर उनके का