करेड़ा: पीड़िता के पिता ने एसपी से लगाई गुहार, समाज से बाहर करने और रुपयों की मांग का आरोप, करेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज करने की
करेड़ा क्षेत्र में समाज के पंचों द्वारा हुक्का-पानी बंद करने, सामाजिक बहिष्कार करने और आर्थिक दंड के रूप में मोटी रकम वसूलने व पुनः समाज में लेने के नाम पर और रुपयों की मांग करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। इसे लेकर शिव उर्फ सुवालाल पुत्र रूपा जी अजमेरा, निवासी शिवपुरा का खेड़ा, तहसील करेड़ा ने भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को परिवाद सौंपा।