लोहरदगा: लोहरदगा नगर क्षेत्र के मिशन चौक के समीप पूर्व राज्यसभा सांसद ने फीता काटकर स्विमिंग पूल का किया उद्घाटन
लोहरदगा नगर क्षेत्र के मिशन चौक के समीप पूर्व विधानसभा पार्षद प्रवीण सिंह के द्वारा जिले में पहली बार स्विमिंग पूल बनाया गया जिसमें क्षेत्र में तैराकी को बढ़ावा मिलेगा। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव द्वारा फीता काटकर स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया और कहा लोहरदगा जिला के बच्चे ओलंपिक तक का सफर करेंगे। इस मौके पर आजाद शत्रु समेत अन्य मौजूद थे।