राजगढ़: राजगढ़ जिले में डायलिसिस से कोई मरीज वंचित नहीं रहेगा: राज्यमंत्री, अस्पताल पूछने पर एसपी-कलेक्टर ने किया स्वागत
राजगढ़ प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने रविवार की दोपहर 1:30 बजे जिला मुख्यालय स्थित नवीन जिला चिकित्सालय में चार अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का निरीक्षण किया। इस महत्वपूर्ण पहल से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिली है तथा अब गंभीर सर्जरी के लिए मरीजों को इंदौर एवं भोपाल जैसे बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।