बोध गया: मगध विश्वविद्यालय में एमसीए कोर्स को एआईसीटीई की मान्यता, 60 सीटों पर होगा नामांकन: कुलपति प्रो. एस. पी. शाही
Bodh Gaya, Gaya | Apr 26, 2026 मगध विश्वविद्यालय के बोधगया परिसर स्थित कंप्यूटर विज्ञान विभाग के MCA कोर्स को AICTE ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 से मान्यता दे दी है। इस कोर्स में 60 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। कुलपति प्रो. एस.पी. शाही ने इसे विश्वविद्यालय की बड़ी शैक्षणिक उपलब्धि बताते हुए रविवार की दोपहर 3 बजे कहा कि इससे छात्रों को बेहतर शिक्षा और प्लेसमेंट के अवसर मिलेंगे।